Zontes 350T एक शानदार एडवेंचर बाइक है जिसे भारतीय बाजार में काफी पसंद किया जा रहा है। इस बाइक को भारत में 2022 में लॉन्च किया गया था। Zontes 350T को Zontes नाम की एक चीनी कंपनी ने बनाया है। आइए जानते है इस बाइक के बारे में विस्तार से।
Zontes 350T का डिजाइन
Zontes 350T यह बाइक देखने में बहुत ही आकर्षक है। बाइक में एलइडी हेडलैंप और टेल लैंप लगे हुए हैं जो रात में बेहतर विजिबिलिटी प्रदान करते हैं बाइक का डिजाइन एकदम एडवेंचर बाइक जैसा है लंबा फ्रंट, हाई माउंटेड मफलर, और बड़े फेंडर्स इसे एक रफ एंड टफ लुक देते हैं। बाइक में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है।
जिसमें आपको सारी जरूरी जानकारी जैसे स्पीड, फ्यूल लेवल, ट्रिप मीटर आदि मिल जाएगी। बाइक में एलॉय व्हील्स लगे हुए हैं जो बाइक को एक मॉडर्न लुक देते हैं। इसके अलावा आगे और पीछे दोनों तरफ लंबे सस्पेंशन लगे हैं एडवेंचर वेरिएंट में स्पोक व्हील्स लगे हुए हैं जो ऑफ रोडिंग के लिए बेहतर होते हैं बाइक में एडजेस्टेबल विंडस्क्रीन है जिससे आप हवा से बच सकते हैं।
Zontes 350T का इंजन और माइलेज
Zontes 350T इसमें एक 348cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन लगा हुआ है। यह इंजन लगभग 38.2 bhp की अधिकतम पावर जनरेट करता है और 32.8 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इस बाइक की अधिकतम स्पीड लगभग 140 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह बाइक आपको लगभग 23 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देती हैं। इस बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स होता है। इस बाइक की कीमत लगभग 2.99 लाख से शुरु होती हैं।
Zontes 350T उपयोगी फीचर्स
Zontes 350T यह बाइक का आधुनिक उपयोगी फीचर्स से लैस है जैसे की स्पोर्टी डिजाइन, आरामदायक सीट, पर्याप्त ग्राउंड क्लीयरेंस, हाई-क्वालिटी मटीरियल, और विभिन्न राइडिंग मोड्स। इसके अलावा, बाइक में एक शक्तिशाली इंजन, एलईडी हेडलैंप और टेल लैंप, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एडजस्टेबल विंडस्क्रीन, डुअल-चैनल एबीएस, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, लिक्विड कूलिंग सिस्टम, फ्यूल इंजेक्शन, अलॉय व्हील्स, टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और मोनोशॉक रियर सस्पेंशन, आदि फीचर्स दिए गए हैं।
Zontes 350T अगर आप एक ऐसी एडवेंचर बाइक की तलाश में हैं जो किफायती हो और साथ ही साथ आधुनिक फीचर्स से लैस हो, तो यह बाइक आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है।
इन्हे भी पढ़े :
- हो जाइए तैयार 2025 के इस महीने तक लांच होगी, 65KM की माइलेज वाली Honda Activa 7G स्कूटर
- इस नए साल सिर्फ ₹5,493 की मंथली आसान EMI पर घर ले जाएं, Royal Enfield Bullet 350 क्रूजर बाइक
- 500KM रेंज के साथ देश में लांच होने जा रही New Tata Harrier EV Car, जानिए लॉन्च डेट
- इस नए साल पर सिर्फ 6,703 की मंथली EMI पर घर लाएं, 200KM की रेंज वाली Raptee.HV T30 इलेक्ट्रिक बाइक